फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करेंगे आवेदन

Mon, 01 Jun 2026 05:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छह श्रेणियों में दिया जाएगा पुरस्कार, जिनमें वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए पात्र बच्चों के नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने कम आयु में ही विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। पुरस्कार छह श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इनमें वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का नामांकन स्वयं, अभिभावक, विद्यालय, संस्थान अथवा कोई भी व्यक्ति कर सकता है। सभी आवेदन एवं नामांकन ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें