फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीजी में दाखिले के लिए अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

Mon, 27 Jul 2026 05:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिला लेने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग पहली कटऑफ लिस्ट 11 अगस्त को जारी करेगी।
इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को नए शेड्यूल का पत्र भी जारी कर दिया है। उपमंडल के दो कॉलेजों में 500 सीटों पर केवल 198 आवेदन आए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र में पीजी कोर्सों के लिए 20 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई तक चलनी थी। उपमंडल के दो कॉलेज में ही पीजी कोर्स संचालित होते हैं। दोनों में स्वीकृत सीटों की तुलना में काफी कम आवेदन आए हैं। यह स्थिति प्रदेश के अन्य कॉलेजों में भी है। सीटें खाली रहने पर विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
आवेदनों का सत्यापन 9 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 10 अगस्त को प्रोविजनल और 11 अगस्त को पहली कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं, सीटें खाली रहने पर 15 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। 16 अगस्त को आवेदन करने के लिए पोर्टल भी दोबारा खोला जाएगा।
विज्ञापन

महिला कॉलेज में कोर्स अनुसार सीटों व आवेदनों का आंकड़ा
कोर्स स्वीकृत सीटें आवेदन
एमएससी केमेस्ट्री 40 10
पीजीडीसीए 40 04
एमकॉम 80 25
एमएससी ज्योग्राफी 80 59
एमए हिंदी 40 60
राजकीय कॉलेज बड़ौता में सीटों व आवेदनों का डाटा
कोर्स स्वीकृत सीटें आवेदन
एमए राजनीतिक विज्ञान 40 18
एमए ज्योग्राफी 60 07
एमए हिंदी 60 04
एमए अंग्रेजी 60 11
वर्जन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी में दाखिले के लिए तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी है। विद्यार्थी नए शेड्यूल के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। पीजी कोर्सों की कटऑफ लिस्ट 11 अगस्त को जारी होगी। -मनमोहन चहल, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें