सोनीपत। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दाखिले के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए होगी। आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी 2025 तक चलेगी।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी स्कूल की वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद कक्षा छठी और 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम सीट संख्या पास-आउट और नामांकित विद्यार्थियों की स्थिति पर निर्भर करेगी। इसमें 67 फीसदी सीट हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए और 33 फीसदी सीट भारत के अन्य राज्यों के लिए है। स्कूल का प्राथमिक उद्देश्य कैडेट को देश के सशस्त्र बलों में अधिकारियों के रूप में एक शानदार करियर के लिए तैयार करना है।