फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर टाइल्स से भरा ट्राला लूटा

Wed, 01 Jan 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पेरिफेरल-वे पर पर जाखौली टोल प्लाजा से आगे तीन बदमाशों ने चालक व क्लीनर से मारपीट कर टाइल्स से भरा ट्रक लूट लिया। बदमाशों ने चालक व क्लीनर को ट्राला में ही बंधक बना लिया और बाद में पलवल क्षेत्र में गाड़ी से उतारकर भाग गए। कुंडली थाना पुलिस ने ट्राला मालिक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झज्जर के गांव मातन निवासी महेंद्र ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनके ट्राला पर रोहतक के गांव घरोंठी निवासी रामदर्शन चालक और अजमेर क्लीनर हैं। दोनों 29 दिसंबर की रात को उनका ट्राला लेकर बहादुरगढ़ से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के लिए चले थे। ट्राला में टाइल्स भरी थी। जब वह जाखौली टोल प्लाजा से करीब तीन किलोमीटर आगे पहुंचे तो नीले रंग की उनकी ट्राला के आगे आकर रुकी। चालक ने ट्राला को रोक लिया। कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं थे। इससे पहले की चालक कुछ समझ पाते कार से तीन युवक उतरे और जबरन ट्राला में सवार हो गए। उन्होंने चालक व क्लीनर को पीटकर उन्हें बंधक बना लिया। एक युवक खुद ही ट्राला चलाने लगा। बाद में वह चालक रामदर्शन व क्लीनर अजमेर को पलवल के होडल में ट्राला से उतारकर भाग गए। जिस पर चालक-क्लीनर ने किसी तरह मामले से महेंद्र से अवगत कराया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन



-
ट्राला लूट की शिकायत मिली थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें