सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्रा अनुष्का स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान के तीसरे सेमेस्टर में 89.82 फीसदी अंक लेकर विश्वविद्यालय की टॉपर बनी। अनुष्का समेत जीवीएम की छह छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को बधाई दी।
प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि स्नातकोत्तर के तीसरे सेमेस्टर में महाविद्यालय की छात्रा अनुष्का ने विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। सपना ने 86.18 फीसदी अंक लेकर तीसरा, हिमानी ने 84.36 फीसदी अंक लेकर पांचवां, पारूल व मानसी ने 83.45 फीसदी अंक लेकर छठा और तन्नू ने 82.18 फीसदी अंक लेकर 10वां स्थान हासिल किया। वहीं स्नातकोत्तर के पहले सेमेस्टर में सोनिका गोयल ने 81.46 फीसदी अंक लेकर विवि स्तर पर दूसरा, काजल ने 78.60 फीसदी अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया। विभागीय प्राध्यापक बीएस सैनी, डाॅ. दीपिका, करिश्मा हुड्डा, डॉ. नवीन कुमारी, डाॅ. सुमन ने छात्राओं को बधाई दी।