फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोहतक धरने का समर्थन देने पहुंचे कर्मचारी

Wed, 10 Apr 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। संयुक्त कर्मचारी संघ रजि. 0644 के पदाधिकारी व सदस्यों ने बुधवार को रोहतक बस अड्डे पर चल रहे धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। साथ ही रोडवेज अधिकारियों की तरफ से कर्मचारियों का शोषण किए जाने पर रोष प्रकट किया। पदाधिकारी अशोक पांचाल ने बताया कि हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग की शिकायत उच्च अधिकारियों को की थी। इसके बाद महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे रोडवेज कर्मियों में रोष है। यदि कर्मचारियों का शोषण करना बंद नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन भी करेंगे। इस दौरान आशीष हुड्डा, आनंद जटायन, संदीप रिठाल, रामनिवास, दयानंद समेत अन्य रोडवेज कर्मचारी रोहतक पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें