फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीरंदाजी में अनुष्का, औनी और तैराकी में तृषा, निष्ठा जीतीं

Fri, 15 Aug 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में ​शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीर - फोटो : कपिल सिंघल
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से चल रही जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन वीरवार को मुरथल रोड स्थित श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में महिला वर्ग की अंडर-14 व 17 आयु वर्ग की तीरंदाजी और अंडर-14 आयु वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग की तीरंदाजी स्पर्धा में अनुष्का ने प्रथम, ईशा ने द्वितीय, एना ने तृतीय व प्राची ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 आयु वर्ग की तीरंदाजी स्पर्धा में औनी ने प्रथम, वान्या ने द्वितीय, ईशा ने तृतीय व युक्ति ने चौथा स्थान हासिल किया।
अंडर-14 आयु वर्ग की 200 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियाेगिता में तृषा ने पहला, दिव्या ने दूसरा, सुनैना ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में निष्ठा ने प्रथम, याना चुघ ने द्वितीय व एविना सरोहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि आज बेटियां बेटों के समान आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में सभी छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें