फोटो 27- सोनीपत स्टेशन पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी को देखते स्टेशन अधीक
सोनीपत। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर रेलवे मंत्रालय की ओर से सोनीपत स्टेशन पर प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन दिल्ली रेल मंडल के वाणिज्य निरीक्षक मुकेश कुमार, सीबीएस युद्धवीर सिंह, सीआरएस कुलवंत ने किया। साथ ही रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सफाई अभियान चलाया गया।
वाणिज्य निरीक्षक मुकेश कुमार ने पानीपत से सोनीपत तक ट्रेन में भी अभियान चलाकर यात्रियों को सफाई के प्रति जागरूक किया। सोनीपत स्टेशन पर उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के कारण उस वक्त लाखों लोगों ने विभाजन की विभीषिका को झेला था। भले ही वक्त के साथ इससे जुड़े घाव भर गए हों लेकिन निशान आज भी कायम हैं।
कार्यक्रम में सोनीपत स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर भरत सिंह राठी, सीटीआई पवन, पीडब्लूआई मनोज कुमार, टीआई मीना, एसआर क्लर्क प्रदीप मौजूद रहे।