फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद विकास के बाद विपुल को भी भेजा जेल, फर्जी आईडी पर सिम उपलब्ध कराने के आरोपी से पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। देशद्रोह के आरोपी एवं सिख फॉर जस्टिस संगठन के सदस्य विकास वर्मा उर्फ मोहम्मद विकास के जेल जाने के बाद अब दूसरे आरोपी विपुल को भी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अब पुलिस टीम मामले में गिरफ्तार पुनित से पूछताछ कर अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगा रही है।
विज्ञापन

सिख फॉर जस्टिस संगठन के सदस्य विकास वर्मा उर्फ मोहम्मद विकास को सदर थाना पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि वह पाकिस्तान में काफी समय तक संदिग्ध लोगों के साथ रहा था। उसने दुबई में धर्म परिवर्तन करने के बाद पाकिस्तान में जाकर शादी कर ली थी। उसने अपना नाम मोहम्मद विकास रखा था। बाद में पुलिस ने उसके साथी सोनीपत के धोबीवाड़ा निवासी विपुल को गिरफ्तार किया था। विपुल की विकास से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसके साथ ही वह भी उसके साथ मिल गया। विपुल से पूछताछ में सामने आया था कि उसके माध्यम से पानीपत के तहसील कैंप का पुनीत विकास मोहम्मद तक फर्जी आईडी पर लिए गए मोबाइल सिम पहुंचाता था। पुनीत उससे मोटी राशि लेकर सिम उपलब्ध कराता था। बताया गया है कि विपुल के माध्यम से वह मोहम्मद विकास को सवा सौ से ज्यादा सिम उपलब्ध करा चुका है। वह असम से सिम मंगवाता था। पुलिस वहां उसके साथियों के बारे में पता लगाने में जुटी है। वहीं पुलिस ने विपुल की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब पुनीत से पूछताछ करने के साथ ही विपुल व विकास मोहम्मद से पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनका सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें