फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सफीदों रंग-गुलाल फैक्टरी में आगजनी से झुलसी एक और महिला की मौत

Tue, 17 Mar 2026 02:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
16जेएनडी24: कश्मीरी। फाइल फोटो
विज्ञापन
जींद। सफीदों रंग-गुलाल फैक्टरी अग्निकांड के मामले में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है। हादसे में झुलसी 40 वर्षीय कश्मीरी सफीदों में शिव काॅलोनी निवासी की रोहतक पीजीआई में सोमवार को मौत हो गई है। महिला के परिवार में अब बीमार पति, तीन लड़के व दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। परिवार मेहनत-मजदूरी करके अपना पालन-पोषण कर रहा है। मृतक का एक बेटा सड़क दुर्घटना में घायल है और उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। कश्मीरी महिला मजदूरी करके जैसे-तैसे अपने परिवार का गुजारा कर रही थी। अब महिला की मौत के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस हादसे में अब तक 11 महिलाओं की मौत हो चुकी है। हालांकि इस हादसे के जिम्मेदार चार आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है जबकि 11 अवैध रुप से चल रही फैक्टरियों को सील करके 20 से ज्यादा को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें