सोनीपत। गांव खेवड़ा में जान से मारने की कोशिश और तोड़फोड़ के मामले में क्राइम यूनिट कुंडली ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव सबोली निवासी अमित है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
युवकों ने कार्यालय पहुंचते ही एक व्यक्ति के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों ने शिकायतकर्ता के पैरों पर वार किए। उन्होंने कार्यालय और बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
इस मामले में बहालगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान क्राइम यूनिट कुंडली पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मामले में आरोपी अमित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को लेकर आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 31 मार्च को खेवड़ा निवासी सतेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सतेंद्र अपने साथियों के साथ रोड़ी-डस्ट कारोबारी के कार्यालय में मौजूद थे। देर रात तीन वाहनों में सवार होकर 7-8 युवक कार्यालय पहुंचे। संवाद