फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सीआईए स्टाफ गोहाना की पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित गांव भैंसवान खुर्द का रहने वाला है। सीआईए की टीम आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

गांव किलोहड़द निवासी अतेंद्र उर्फ चून्नू गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता था। 20 नवंबर को गोहाना से गांव जाते समय रास्ते में मोहाना के पास तीन-चार बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसकी मां के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद मामले की जांच करते हुए सीआईए स्टाफ गोहाना की पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया है। अब सीआईए की टीम ने इस मामले में गांव भैंसवान खुर्द निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें