फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोने का बिस्किट चोरी कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 27: सोनीपत में सेक्टर 27 थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। पुलिस प्रवक्ता - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सोनीपत। कक्षा 10 के छात्र पर दबाव डालकर घर से सोने का बिस्किट चोरी करवाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी भूमिका सोने का बिस्किट बिकवाने में बताई गई है।
विज्ञापन

जीवन विहार निवासी राममेहर ने थाना सेक्टर 27 में शिकायत देकर बताया था कि उनका 15 वर्षीय बेटा सेक्टर-15 के निजी स्कूल में पढ़ता है ओर हॉकी खेलता है। उसी के साथ पढ़ने वाले रामनगर के एक छात्र ने पहले भावनात्मक कारण बताकर उनके बेटे से 500 रुपये तक लिए। इसके बाद उसने अपने दूसरे दोस्त सचिन से उसको मिलवाया।
इसके बाद आरोपी उनके बेटे को चोरी के लिए उकसाने लगे। मानसिक प्रताड़ना और जान से मारे जाने के भय के कारण उनका पुत्र परेशान हो गया। भयभीत होकर उनके बेटे ने 100 ग्राम वजन का सोने बिस्किट घर से ले जाकर उन लोगों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में नाबालिग छात्र को अभिरक्षा में लिया था और उसके दोस्त सचिन को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो मामले में एक और आरोपी का नाम सामने आया। मोहाना निवासी मुकेश को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया है, ताकि गहनता से पूछताछ कर चोरी का बिस्किट बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें