भिवाड़ी। मध्य प्रदेश के रीवा में एक जैन साध्वी को कार से कुचले जाने की घटना के विरोध में तिजारा जैन समाज ने सोमवार को आक्रोश जुलूस निकाला। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचा। तिजारा जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी तिजारा को देश के गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में रीवा घटना के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी सजा देने की मांग की गई। इस मौके पर तिजारा जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री शिम्भुदयाल, नरेंद्र जैन, सुरेश चंद जैन, आदिश्वर जैन, रविंद्र कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।