फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक की पीट-पीटकर हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पिपली में जिम से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी गांव पिपली निवासी काव्या उर्फ कपिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

10 नवंबर को गांव पिपली निवासी अजय खरखौदा में जिम से अपने घर जा रहे थे। रात 8 बजे जब वह सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो दो गाड़ियों में आए 10 लोगों ने अजय पर हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल अजय की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
मौत से पहले अजय ने हमलावरों के नाम बता दिए थे। साजिश का आरोप पूर्व सरपंच रामनिवास पर है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सबसे पहले पूर्व सरपंच रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आशीष, अजय, ललित को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को एक और आरोपी गांव पिपली निवासी काव्या उर्फ कपिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें