फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो : 22: पुलिस की गिरफ्त में किसान की हत्या का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या करने के मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी गौरव उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

19 जुलाई की रात लगभग 9 बजे गांव बरोदा में कुछ लोगों ने मिलकर नरेंद्र पर हमला किया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम यूनिट सेक्टर 27 सोनीपत के इंचार्ज निरीक्षक ऋषिपाल ने गौरव को गिरफ्तार किया है।
सीआईए गोहाना की अनुसंधान टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का उद्देश्य है कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच पूरी कर आरोपियों को सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें