सोनीपत के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में मंच पर भाषण प्रतियोगिता का प्रतिभागी। स्रोत: संस्थान
सोनीपत। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 28 जनवरी को भारत में युवाओं के बीच नशा रोकने के प्रभावी उपाय विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र अंकुश सिवान ने प्रथम तो कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के छात्र आशीष ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्राचार्य परवेश सांगवान ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखने के लिए शिक्षा संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिभागियों ने नशे के सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों पर विचार रखे। साथ ही इससे दूर रहने के प्रभावी उपायों बताए। वरिष्ठ प्रवक्ता प्रीति गिरधर और अंजू मान ने प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया।