फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अंकित ने सोना जीत बढ़ाया प्रदेश का नाम

विज्ञापन
स्वर्ण पदक जीतकर गांव पहुंचे अंकित मलिक व प्रशिक्षक का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में गांव पिनाना के खिलाड़ी अंकित मलिक ने कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रदेश का डंका बजा दिया। अंकित ने 1500 मीटर दौड़ 3 मिनट 53 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। लाडले की सफलता पर पूरे गांव में जश्न का माहौल रहा। शुक्रवार को गांव पहुंचने पर अंकित व प्रशिक्षक का ग्रामीणों व परिजनों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि कर्नाटक के बंगलूरू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता कर प्रतिभा दिखाई। 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस सफलता पर बेहद खुशी महसूस हो रही है। अंकित ने इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों व प्रशिक्षक को दिया है। अंकित ने बताया कि सरकार की तरफ से उसे अभी तक किसी प्रकार की कोई भी सहायता प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि अब एशिया गेम के लिए क्वालिफाई उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें