फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anju Nasrullah Love Story: पहले बच्चों का भविष्य संवारेगी अंजू, फिर पाकिस्तानी प्रेमी के लिए करेगी ये काम

Sat, 30 Dec 2023 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

Anju Nasrullah Love Story: पाकिस्तान से लौटकर आई अंजू पहले बच्चों का भविष्य संवारेगी। इसके बाद पाकिस्तान में रह रहे प्रेमी को भारत लाएगी। राजस्थान की अंजू उर्फ फातिमा अधिवक्ता संग मिलकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। अधिवक्ता ने कहा कि अंजू पति से अलग दोनों बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही है। सोनीपत में अधिवक्ता जेके सरोहा के साथ अंजू ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
वकील के साथ अंजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में प्रेमी से मिलकर लौटी राजस्थान की अंजू का कहना है कि सबसे पहले अपने बच्चों का भविष्य बनाऊंगी। इसके बाद पाकिस्तान में रह रहे प्रेमी को भारत लाने पर विचार करूंगी। कहा कि प्रेमी से मिलकर लौट आई हूं और सोनीपत निवासी अपने अधिवक्ता जेके सरोहा के साथ कानूनी कार्रवाई कर रही हूं। जल्द ही समाधान होगा।
विज्ञापन




राजस्थान की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई थी। शुरुआत में कहा गया था कि अंजू अवैध तरीके से पाकिस्तान गई है, लेकिन बाद में पाक मीडिया ने पुष्टि की कि अंजू टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान पहुंची थी। इस दौरान वह सीधे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी डीर जिले में पहुंच गई थी। 

जहां पर उसका प्रेमी नसरूल्लाह रहता है। अंजू चार माह से अधिक समय तक पाकिस्तान में रही थी। नसरुल्लाह से अंजू की पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। फिर उनके बीच प्रेम हो गया। उसी से मिलने के लिए अंजू पाकिस्तान में पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


अंजू का कहना है कि वह हरियाणा में ही अपना घर बनाएगी। वह अपने प्यार के लिए पाकिस्तान गई थी। वह चाहती है कि अब उसका प्यार भारत आए। इसके लिए वह अपने अधिवक्ता संग मिलकर जो कर सकती है, वह करने का प्रयास करेगी।

राजस्थान पुलिस कर चुकी सवाल-जवाब
पाकिस्तान से लौटी अंजू के लिए सोनीपत के अधिवक्ता जेके सरोहा कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पाकिस्तान से लौटकर आई अंजू से राजस्थान पुलिस भी सवाल जवाब कर चुकी है और पूरे मामले की जांच कर रही है। 

 

जेके सरोहा कहते हैं कि अंजू फिलहाल दिल्ली में अपने दोनों बच्चों के साथ रही रही है और पाक से लौटने के बाद से अपने पति से उसने मुलाकात नहीं की है। हालांकि पति से उनकी मोबाइल फोन पर बच्चों को लेकर बात जरूर हुई है। वह कहते हैं कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में वह प्रशासन, पुलिस व न्यायालय के साथ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। 

 

वह चाहते हैं कि इनके व इनके बच्चों के लिए जो बेहतर हो सके वह किया जाए। वह आम जनता, पुलिस व न्यायालय से उम्मीद करते हैं कि अंजू को शांतिपूर्वक रहने का अवसर दिया जाए। यह भी भारत की बेटी है।

अभिनेता शाहरुख खान के पैतृक स्थल पर 10 किलोमीटर चलकर पहुंची अंजू
अंजू उर्फ फातिमा ने बताया कि वह पाकिस्तान के पेशावर में गई थी। जहां पर भारतीय अभिनेता शाहरुख खान का पैतृक स्थल है। बताया कि करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर वहां पर पहुंची। शाहरुख खान के परिजनों से भी मुलाकात की। वहां जाकर परिवार के लोगों के साथ वीडियो भी बनाया। 

 
विज्ञापन

अंजू का कहना कि पाकिस्तान के लोगों को जब यह मालूम हुआ कि वह भारत से आई है तो वहां के लोगों ने बहुत प्यार दिया। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के लिए संदेश लेकर भारत लौटी है। शाहरुख के रिश्ते में भतीजे ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके चाचा सदैव बेहतर फिल्म करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें