हरियाणा की टीम ट्रॉफी के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बहन गीता राणा ने बताया कि हिमांशु ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई लिटल एंजल्स स्कूल से पूरी की। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। वह अब कैग विभाग में कार्यरत है। इसके साथ ही क्रिकेट में निरंतर बेहतर करने के लिए कड़ा अभ्यास करता है।
हिमांशु का सपना है कि वह भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेले। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले को लेकर अंत तक सबकी सांसें थमी रहीं। उनकी मां गीता भगवान से टीम की जीत की प्रार्थना करती रहीं। हरियाणा की टीम की जीत के बाद हिमांशु की पत्नी पूनम व परिवार के सदस्यों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
पहली बार हरियाणा ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब, रचा है इतिहास
हरियाणा ने इतिहास रचते हुए साल 2023 का विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में राजस्थान को 30 रन से हराकर हरियाणा ने यह चैंपियनशिप जीती। टूर्नामेंट में हरियाणा ने अपने सभी 10 मैच पर जीत दर्ज की है। सुमित कुमार को मैन आफॅ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच चुना गया।