फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजकीय विद्यालय के प्रांगण में चराए जा रहे पशु, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Mon, 27 May 2024 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव खांडा स्थित राजकीय विद्यालय के खेल परिसर में विचरती भैंसें। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
खरखौदा। गांव खांडा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में भैंसों को चराया जा रहा है। खेल मैदान में भैंसों का विचरण ना केवल विद्यार्थियों की सुरक्षा में चूक है, बल्कि नियमों के भी खिलाफ है। इसे लेकर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विद्यालय प्रबंधन को शिकायत भी दी थी, लेकिन जब इस तरफ सुनवाई नहीं हुई तो मामले में अब खंड शिक्षा अधिकारी व एसडीएम को शिकायत देने की तैयारी ग्रामीणों ने कर ली है।
विज्ञापन


ग्रामीण जयप्रकाश, रामकुमार, राजपाल, संदीप, नफे विरेंद्र, राजकुमार, दीपक, ओम, अमन, मंजीत, रोहतास, संजय, विरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में पशु पालकों की ओर से अपनी भैंसों को चराया जा रहा है। भैंसों के विद्यालय के खेल परिसर में इस प्रकार घूमने से सीधे तौर पर यहां विद्यार्थियों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। इतना ही नहीं यह नियमों के खिलाफ भी है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने स्कूल में कई फलदार और छायादार पौधे लगाए थे जो भैंसों ने खा लिए हैं, कुछ पौधे बचे भी हैं तो उन्हें भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह एक शिकायत कई दिन पहले स्कूल प्रबंधन को भी देकर आए थे, लेकिन इसके बाद भी स्कूल प्रांगण में भैंसों को चराने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में अब उनकी तरफ से मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी व एसडीएम खरखौदा को की जाएगी। जिससे स्कूल प्रांगण से भैंसो को बाहर किया जा सके।


-स्कूल प्राचार्य का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर पशु पालक को चेतावनी देते हुए दोबारा पशुओं के खेल परिसर में नहीं घुसने को कहा जा चुका है। स्कूल के साथ ही एक बड़ा हिस्सा खेल परिसर के रूप में हैं, जिसकी चाहरदीवारी गिरी हुई है। इसका एस्टिमेट बनवाकर चाहरदीवारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें