फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पशुपालकों को 11 दिन देंगे पशुपालन व अन्य का प्रशिक्षण

Mon, 25 Aug 2025 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से 01 से 11 सितंबर तक पशुपालकों को डेयरी सेै संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें पशुओं से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


एसडीओ डाॅ. बलजीत सिंह दलाल ने बताया कि पशुपालकों को बारिश के मौसम में पशुओं को बीमारियों से बचाने के तरीके, उनके पोषण के लिए चारे में क्या-क्या मिलाकर देने हैं, पशु-प्रजनन से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पशुपालन से क्या-क्या आर्थिक लाभ होंगे इसकी भी जानकारी साझा की जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त कर बेरोजगार इसे रोजगार का साधन बना सकते हैं। अनुसूचित जाति के पशुपालकों को बैंक की तरफ से लोन भी दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण का आयोजन पाॅलीक्लीनिक ट्रेनिंग हाॅल, महलाना रोड में किया जाएगा। पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें