फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बहन के प्रेम विवाह से नाराज हो की थी ससुर की हत्या, दो दबाेचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहन के प्रेम विवाह से नाराज उसके ससुर की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं। आरोपियों ने 29 जून की सुबह परनाला गांव में दुकानदार सतबीर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी।
विज्ञापन

इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग हथियार भी बरामद कर लिया है। अब तक मामले में कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
यह है मामला : मृतक के बेटे तरुण ने गांव में उनके पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों के मकान भी आसपास ही हैं। उसी प्रेम विवाह की रंजिश के चलते इस वारदात का शक जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें