फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर हत्याकांड : हमलावरों का नहीं लगा सुराग, डीसीपी ने बढ़ाई टीमें

Sun, 28 Dec 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सलीमसर ट्राली में दिनदहाड़े जेवरात लूट के लिए आंगनबाड़ी वर्कर की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। मामले में डीसीपी ने पुलिस टीमें बढ़ा दी हैं। गोहाना सीआईए के साथ सोनीपत की सीआईए व एंटी गैंगस्टर यूनिट को भी हत्याकांड को सुलझाने में लगाया है। एसीपी क्राइम के नेतृत्व पुलिस टीमों ने शनिवार को दिनभर सबूत जुटाए।
विज्ञापन


गांव सलीमसर ट्राली निवासी रामनिवास ने मोहाना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह सोनीपत के मयूर विहार में नए घर का निर्माण कर रहे हैं। वर्तमान में परिवार सहित सोनीपत बाइपास पर किराए के मकान में रह रहे हैं। रामनिवास दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से सेवानिवृत्त हैं और उनकी पत्नी उषा (55) आंगनबाड़ी में वर्कर थीं। दंपती अक्सर गांव सलीमपुर ट्राली स्थित पैतृक घर में ही रहते हैं।
बुधवार को दंपती गांव में ही गए थे। उससे एक दिन पहले साइप्रस में रह रहे छोटे बेटे अक्षय की शादी के लिए लड़की देखने भी गए थे। दोपहर को रामनिवास चौपाल में गए थे और उनकी पत्नी पुराने घर में लगी आटा चक्की पर गेहूं की पिसाई करने चली गई थी। शाम को जब वह घर पर पहुंचे तो पत्नी वहां नहीं मिली थी। उन्होंने पत्नी के मोबाइल पर कॉल की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की थी।
विज्ञापन

उनके भतीजे साहिल के साथ जब वह चक्की वाले घर में गए तो उषा का शव लहूलुहान हालत में मिला था। पत्नी की सोने की चेन, अंगूठी व बालियां गायब थी। उन्होंने लूट के लिए हत्या का आरोप लगाया था। मामले में डीसीपी भारती डबास, एसीपी क्राइम राजपाल सिंह व एसीपी गोहाना देवेंद्र ने परिवार से बातचीत कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
एसीपी क्राइम राजपाल के नेतृत्व में टीम ने गांव में कई पहलुओं पर जांच की। पुलिस ने ग्रामीणों से भी बातचीत की। साथ ही घटनास्थल पर लोगों के आवागमन की भी जांच की है।



मामले में पुलिस की टीमों को बढ़ाया गया है। मामले में एसीपी क्राइम व गोहाना एसीपी भी जांच कर रहे हैं। सीआईए सोनीपत व स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट को भी लगाया है। पुलिस जल्द खुलासे का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

- भारती डबास, डीसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें