गन्नौर। अगवानपुर फाटक के पास शनिवार सुबह धुंध में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों के पिता की मौत हो गई। गांव अगवानपुर फिलहाल बसंत विहार निवासी राधेश्याम (33) दिल्ली कैंट स्थित आर्मी वर्कशॉप में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार राधेश्याम शनिवार सुबह करीब सात बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उनका पर्स व मोबाइल भी घर पर ही रह गया। कुछ समय बाद अगवानपुर फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राधेश्याम के दो बेटियां और एक बेटा है।