फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर 8 जून को होगी महत्वपूर्ण बैठक

Sun, 07 Jun 2026 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर 8 जून को बरोदा विधानसभा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी जिसमें बूथ एजेंट, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र के नागरिक भाग लेंगे।
विज्ञापन

विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में 15 जून से 14 जुलाई तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा जिन नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें भी जोड़ा जा सके।
विधायक ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और प्रत्येक वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें