गन्नौर। नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने शनिवार को पार्षदों के साथ मुरथल स्थित वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में कूड़े के निस्तारण और उससे बिजली उत्पादन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को प्लांट की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। नपाध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि प्लांट में प्रतिदिन करीब 750 टन कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के माध्यम से कूड़े से बिजली का उत्पादन सुचारू रूप से हो रहा है जिससे कचरा प्रबंधन की समस्या का समाधान होने के साथ ऊर्जा उत्पादन संभव हो रहा है।