फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आम्रपाली 3 घंटे तो गरीब रथ एक्सप्रेस सवा 2 घंटे की देरी से पहुंची

Tue, 17 Jun 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो 40- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेनों के परिचालन की धीमी गति आए दिन यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। गर्मी के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्री काफी देर तक स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

दैनिक यात्री मोहित कुमार, अखिलेश, संदीप, हैप्पी सिंह, प्रमिला देवी, कांता रानी ने बताया कि दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर आए दिन एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन की देरी से सवारी गाड़ियां का संचालन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को दिल्ली-अंबाला अप-डाउन रूट पर दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनें एक से लेकर करीब 3 घंटे तक की देरी से चलीं।
सोमवार को दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन आम्रपाली एक्सप्रेस 3:08 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:13 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 1:18 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 2:09 घंटे, 64453 सवारी गाड़ी 1:36 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:17 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची। वहीं अंबाला से दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन गरीब रथ एक्सप्रेस 2:19 घंटे, समर स्पेशल एक्सप्रेस 1:24 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 1 घंटा, मालवा एक्सप्रेस 55 मिनट, संभलपुर एक्सप्रेस 1 घंटा, 64464 सवारी गाड़ी 1:12 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 2:07 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें