फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोनिया गैस रिसाव मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Wed, 20 Jul 2016 12:31 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
खरखौदा उपमंडल के गांव फिरोजपुर बांगर में 5 और 6 जुलाई की रात को राज कत्था फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से हुई तीन मजदूरों राहुल, राम प्रवेश और रामजस की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। उपमंडल मजिस्ट्रेट एवं मजिस्ट्रेटी जांच अफसर राजीव अहलावत ने बताया कि इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई थी और इसकी जांच के लिए पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए 22 जुलाई को प्रात: 10 बजे से सांय 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान जिसे भी अपने ब्यान दर्ज करवाने हैं अथवा कोई सूचना या जानकारी इस संबंध में उपलब्ध करवानी है तो करवा सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फिरोजपुर बांगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र की राज कत्था फैक्टरी में गैस का रिसाव होने से तीन मजदूर उसकी चपेट में आ गए थे। जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतकों के साथी मजदूर की शिकायत पर फैक्टरी मालिक, मैनेजर व सुपरवाइजर सहित एक अन्य पर मामला दर्ज किया था। तीनों मृतक बिहार के रहने वाले थे। पांच जुलाई को फैक्टरी में कत्था बनाकर उसे ठंडा करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा था। जिसके तहत अमोनिया गैस की सहायता से कत्थे के कंटेनरों को ठण्डा किया जा रहा था।

रात को जब वह ठंडे कंटेनरों को नीचे उतार रहे थे कि इसी दौरान खस्ताहाल पाइप लाइन टूट गई थी। जिसके कारण पाइप से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इस दौरान काम कर रहे अन्य मजदूर तो भाग निकले थे, लेकिन बरबरी, बिहार निवासी रामजस, कपरोल, बिहार निवासी राम परिवेश व पूनोरा निवासी राहुल इसकी चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें