फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी सहित 1000 औषधीय और फलदार पौधे लगाए

Wed, 20 Jul 2016 12:30 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
पीपल वृक्ष्‍ा - फोटो : demo
विज्ञापन
उपमंडल प्रशासन के तत्वावधान में मंगलवार को न्यू कोर्ट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अमित शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अमित शर्मा तथा उपमंडल अधिकारी (ना.) डा. सुभीता ढाका ने न्यू कोर्ट परिसर में त्रिवेणी पौधे लगाने के बाद कहा कि मौसमी असंतुलन और बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करते कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसका पूर्ण संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। इससे ग्लोबल वार्मिंग सरीखे खतरों से निपटने में मदद मिलेगी। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत न्यू कोर्ट परिसर में विभिन्न प्रकार के 1000 पौधे लगाए गए। इनमें मुख्य रूप से बड़, पीपल, नीम, जामुन, सिलवरोक, अमलतास, तून, कदम, जकरंडा तथा अर्जुन के पौधे शामिल थे। बड़े स्तर पर किये गये पौधारोपण के तहत तहसीलदार हरिओम अत्री व नायब तहसीलदार देशराज कंबोज तथा गन्नौर बार एसोसिएशन के प्रधान बिजेंद्र राठी ने भी पौधारोपण किया।  इस अवसर पर नायब तहसीलदार देशराज कंबोज, गन्नौर बार के प्रधान बिजेंद्र राठी, एडवोकेट सुंदर सिंह रापड़िया, एडवोकेट जयभगवान त्यागी, रवींद्र शर्मा, राजेंद्र अहलावत, रोहताश प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें