फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशी चौहान में आंबेडकर भवन और बिंदरौली में बनेगा ग्रीन पार्क : गहलावत

Tue, 04 Mar 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के राई स्थित कैंप कार्यालय में खुला दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनती विधाय
विज्ञापन
सोनीपत। राई हलके से विधायक कृष्णा गहलावत ने सोमवार को कैंप कार्यालय में खुला दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हलका वासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

खुले दरबार में जोशी चौहान के ग्रामीणों ने गांव में आंबेडकर भवन व बिंदरौली के लोगों ने गांव में ग्रीन पार्क का निर्माण करवाने की मांग रखी। विधायक ने दोनों मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को बजट तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं महावीर ने नांगल कलां में बीपीएल प्लॉटों के विषय पर मांग रखी। विधायक ने उनकी मांग जल्द पूरी करवाने का भरोसा दिलाया। कृष्णा गहलावत ने कहा कि ग्रामीणों को गांवों की समस्याओं पर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उनकी हर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान प्रमोद, रामबीर, हंसराज, ताहर सिंह चौहान, छोटू चौहान, भूपेंद्र, बालकिशन, सुनील, निरंजन, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें