फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दस दिन से फिटकरी खत्म, बिना साफ किए घरों में सप्लाई कर रहे थे पानी

Wed, 25 Jun 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के महलाना रोड स्थित जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण करते मेयर राजीव जैन, डिप्टी मेय
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के पश्चिमी क्षेत्र की कॉलोनियों में दूषित पेयजल आपूर्ति होने की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते मेयर राजीव जैन ने महलाना रोड स्थित जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। जांच में उन्होंने पाया कि पानी साफ करने वाला एलम केमिकल 10 दिन से खत्म है। वहां के पानी से गंदगी निकालने वाली मोटरें बंद हैं।
विज्ञापन

प्रभु नगर, कृष्णा नगर, गोकुल नगर, जवाहर नगर, देव नगर अग्रसेन नगर, भरतपुरी समेत कई कॉलोनियों में दूषित पानी आपूर्ति होने की शिकायत मिल रही थी। इसके चलते मंगलवार सुबह मेयर राजीव जैन ने डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत व पार्षद पति राजेश दहिया के साथ प्लांट का दौरा किया तो उनको खामियां मिलीं।
उन्होंने प्लांट में मिट्टी युक्त पानी देखा तो कर्मचारियों से पूछताछ करने पर पता लगा कि एलम केमिकल 10 दिन से खत्म है। नहर से सीधे आने वाले पानी से काई, मिट्टी अलग करने वाली मोटरें कई माह से बंद हैं। इसके अतिरिक्त आपूर्ति करने वाली एक मोटर जली हुई है।
विज्ञापन

मेयर ने अधिकारियों को कॉल करके फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शहर के नागरिक दूषित पानी पीकर पीकर बीमार हो रहे हैं और आप लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हो। उन्होंने खामियां तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद सेक्टर 23 बूस्टिंग स्टेशन का दौरा किया और पाया कि पानी भरपूर होने के बाद भी कॉलोनियों में पेयजल की कमी की शिकायत दूर नहीं हो रही।
कर्मचारियों ने बताया कि बूस्टिंग से कॉलोनियों को पानी की आपूर्ति करने वाली एक ही लाइन है। यदि एक लाइन और डाल दी जाए तो फिर पानी की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने दूसरी लाइन डालने का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें