फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, लोगों को लूटने की फिराक में थे आरोपी, एक के पांव में लगी गोली

Tue, 24 Jun 2025 06:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत पुलिस ने राहगीरों को लूटने की फिराक में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक शख्स के पांव में गोली लगी है। आरोपियों से अवैध असलहा और चरस बरामद की गई है। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की टीम ने मंगलवार सुबह पांच बजे गांव राठधना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 334-बी (मेरठ-झज्जर रोड) पर मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पांव में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी राहगीरों को लूटने की फिराक में थे। उनके पास से अवैध असलहा और चरस बरामद हुआ है।

विज्ञापन


राहगीरों को लूटने की फिराक में थे आरोपी

क्राइम यूनिट को सूचना मिली थी कि कि बदमाश एनएच-334बी पर राहगीरों से लूटने की फिराक में हैं। सटीक सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली पांव में लगने से चांद उर्फ पहलवान घायल हो गया। इसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में गांव बीधल निवासी चांद उर्फ पहलवान व मनीष उर्फ मोनू, उत्तम नगर सोनीपत निवासी निशांत उर्फ काला, झज्जर जिला के गांव कुंजिया निवासी सचिन उर्फ टिंकू शामिल हैं। आरोपियों के पास से पांच देसी पिस्तौल, आठ कारतूस, 470 ग्राम चरस बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबकि चांद के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि के 18 केस दर्ज हैं। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। निशांत उर्फ काला पर लूट, झगड़े समेत छह केस दर्ज हैं। सचिन उर्फ टिंकू का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मनीष उर्फ मोनू पर पहले से आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जींद में युवक की हत्या: रंजिश के चलते 5-6 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें