फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आप का निगम चुनाव पूरे दम से सिंबल पर लड़ने का एलान

Wed, 11 Feb 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के वार्ड-19 में प्रचार अ​भियान को लेकर आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबो​​धित करते आम
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को वार्ड-19 में एक सभा से प्रचार का श्रीगणेश किया। उन्होंने कहा कि पार्टी निगम चुनाव पूरे दम से लड़ेगी। उनके साथ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता,जिला प्रभारी सुरेंद्र अहलावत और जिलाध्यक्ष रणबीर छिक्कारा भी रहे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई हालिया ट्रेड डील भारतीय किसानों के लिए तबाही का फरमान है। नगर निगम चुनावों में आप सरकार के भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। आप चुनाव को पूरा मजबूती के साथ अपने सिंबल पर लड़ेगी। जिला प्रभारी सुरेंद्र अहलावत ने स्थानीय प्रशासन और निगम की कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर निगम प्रत्याशी चयन समिति के अध्यक्ष विमल किशोर, जिला उपाध्यक्ष नरेश कौशिक, ईश्वर सिंह दहिया, सिद्धार्थ रोहिल्ला, शेर मोहम्मद, रामबीर सिंह, बबीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी पार्टी
पूरा शहर दूषित पानी की सप्लाई और जाम सीवर से त्रस्त है। गलियां टूटी हैं लेकिन सरकार विकास के झूठे दावे कर रही है।
नगर निगम में शामिल गांवों को प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन सरकार वादे से मुकर गई।
इंतकालों पर पटवारियों की अवैध वसूली और रजिस्ट्रियों के दौरान प्रति गज के हिसाब से पैसे मांगना अब आम बात हो गई है।
डीटीपी कार्यालय में नक्शे पास करवाने में 5-6 महीने की जान-बूझकर देरी की जाती है, ताकि भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिले।
शहर में दिन-प्रतिदिन नशे का कारोबार बढ़ रहा है। इसे रोकने में प्रशासन पूरी तरह विफल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें