गन्नौर। गांव पुरखास में महिला सीता पर राॅड से हमला करने की शिकायत गन्नौर थाने में दी गई थी मगर 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शनिवार को सीता व परिजन गन्नौर थाने पहुंचे मगर न तो थाना प्रभारी मिले ओर न ही जांच अधिकारी।
सीता ने बताया कि उनके देवर ने उनके घर के आंगन में पशुओं को बांधा था। जब उन्होंने मना किया तो देवर व देवरानी ने रॉड से उन पर हमला कर दिया। जिसमें उन्हें चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की।
वह डर के मारे अपने रिश्तेदारों के यहां पानीपत में रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं, जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अभी तक डॉक्टर की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।