फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वार्ड 14 में गली निर्माण में लापरवाही का आरोप

Wed, 10 Sep 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। वार्ड 14 के रहने वाले अनिल कुमार ने एसडीएम के समाधान शिविर में नगर पालिका और ठेकेदार के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। व्यक्ति का आरोप है कि उनके वार्ड में गली का निर्माण गलत तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि ठेकेदार ने उनकी पुरानी गली को तोड़े बिना ही उस पर रोडा डालकर इंटरलॉकिंग टाइलें बिछानी शुरू कर दी हैं। इससे गली का लेवल लगभग एक फीट ऊंचा हो गया है। इससे आसपास के मकानों में पानी भरने का खतरा बढ़ जाएगा।
गली निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर पालिका व स्थानीय पार्षद को कई बार इसके बारे में सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गली निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत पर एसडीएम प्रवेश कादियान ने जांच करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें