फोटो : 17: पुलिस की गिरफ्त में अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
गोहाना। डिलीवरी बॉय से मारपीट कर 1,500 रुपये छीनने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । गांव रभड़ा के मोहन के पुलिस को बताया कि वह जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय है। वह रविवार को ड्यूटी करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। जब वह रोहतक रोड पर पहुंचा तो एक फैक्टरी के पास बाइक रोककर खड़ा हो गया। उसी समय शहर की तरफ से बाइक पर तीन युवक आए और उसकी पिटाई करते हुए 15,00 रुपये छीने लिए। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी बाइक पर बैठकर भाग गए। उसने नागरिक अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। पुलिस ने मोहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब आरोपी संदीप, उत्तम व राजबीर उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 1,200 रुपये और बाइक बरामद कर ली है।
फोटो : 17: पुलिस की गिरफ्त में अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता