फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नई पेयजल लाइन डालने में लापरवाही का आरोप

Fri, 15 Aug 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के खरखौदा के थाना कलां मार्ग पर सड़क के लेवल में बिछाई जा रही पेयजल आपूर्ति की न
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में अमृत-2 योजना के तहत नई पेयजल लाइन डाली जा रही है। महीनों तक काम बंद रहने के बाद अब जनस्वास्थ्य विभाग ने फिर से शुरू किया तो इस पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमर्जी कर रहा है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों की ओर से कार्य की माॅनीटरिंग भी नहीं की जा रही है। इससे काम ठीक से न होने के साथ लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। डाॅ. अनिल दहिया, नीरज दहिया, रामबीर, विशाल, नीटू, आकाश ने कहा कि इस समय थाना कलां मार्ग पर पाइप लाइन डाली जा रही है।
उनका कहना है कि ठेकेदार मनमानी से काम कर रहा है। विभाग के अधिकारी इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं। नियमों की अनदेखी करके पाइप निर्धारित सीमा तक डाल दिए गए। कहीं-कहीं पर यह पाइप सड़क के लेवल पर ही हैं। ऐसे में पाइप कैसे टिक पाएगी।
विज्ञापन


खोदाई में इंटरलाॅकिंग टाइल्स भी उखाड़ दी
लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क के किनारे की गई खोदाई में इंटरलाॅकिंग टाइल्स को उखाड़ दिया गया है। लेबर की कमी से भी पाइप डालने में अधिक समय लग रहा है। उन्होंने ठेकेदार से मांग की कि खोदाई उतनी ही की जाए जितनी पाइप डालने के बाद उसे बंद भी किया जा सके। उन्होंने कहा कि पाइप डालने के बाद ठीक से न तो मिट्टी डाली जा रही है और न ही टाइल्स को बिछाया जा रहा है। लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर कई अस्पताल और लैब हैं। मरीजों और तीमारदारों को इससे परेशानी उठानी पड़ती है। वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं।
-
दिल्ली मार्ग पर तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित
कर्नल टेकचंद, सतनारायण, धर्मेंद्र, उमेश, प्रकाश, सुनील ने कहा कि दिल्ली मार्ग पर तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है। बारिश के चलते नलकूप का पानी पीने लायक नहीं रह गया है। ऐसे में घर के अन्य कार्यों के साथ वह पेयजल के लिए तरस रहे हैं मगर जनस्वास्थ्य विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
वर्जन
पेयजल लाइन डालने के मामले में ठेकेदार को जल्द गड्ढे भरवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अगर फिर भी लापरवाही बरती जा रही है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर जल्द पानी स्टोर करवाकर आज ही आपूर्ति सुचारु करवाई जाएगी ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके। -सुदेश कुमारी, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें