फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुरानी तहसील की जमीन पर बनेगा सब बिजलीघर

Wed, 19 Nov 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत में पुरानी तहसील की जमीन पर बिजली सब स्टेशन स्थापित करने को लेकर निरीक्षण करने
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे लाइन पार पुरानी मंडी क्षेत्र के लोगों को बिजली समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है। इसके लिए पुरानी तहसील की जमीन पर 33 केवी का सब बिजलीघर बनाने की तैयारी है। यह जमीन बिजली निगम को मिलने के बाद सब स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने मंगलवार को जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा के साथ पुरानी तहसील की जमीन का मौका देखा। जमीन का एरिया नापकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि पुरानी तहसील की जमीन की 2,000 गज जगह बिजली निगम को देने का प्रस्ताव तैयार करके जिला उपायुक्त को भेज दिया है।
मेयर ने बताया कि गर्मी में मंडी क्षेत्र में बिजली के कट लगने, वोल्टेज पूरा न आने तथा कई-कई घंटे लाइट गायब होने की समस्या रहती है। उन्होंने बताया कि सूरज स्टील स्थित सब स्टेशन ओवरलोड हो चुका है इसलिए नए सब स्टेशन की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फाजिलपुर बिजलीघर से सूरज स्टील को आने वाली लाइन वर्ष 2018 में ही अंडरग्राउंड करवा दी गई थी। इस मौके पर पार्षद अतुल जैन, पटवारी पवन कुमार व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
बिजली निगम ने 11 स्थान पर मांगी थी जमीन
बिजली निगम ने शहर में बिजली समस्या को दूर करने के लिए 11 स्थान पर सब स्टेशन स्थापित करने के लिए नगर निगम से जमीन मांगी थी। प्रस्ताव पास करके नगर निगम ने जमीन चिह्नित कर दी थी। जैसे ही बिजली वितरण निगम जमीन का प्रस्ताव मंजूर करेगा जमीन ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें