फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 82,890 किसानों के खातों में आज आएगी पीएम सम्मान निधि की 21वीं किस्त

Wed, 19 Nov 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को जिले के 82,890 किसानों को 16.58 करोड़ रुपये किस्त के रूप में जारी किए जाएंगे। सुबह 11 बजे पंचायत भवन स्थित जिला परिषद हॉल में जिलास्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

जिन किसानों के दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि है उनको दूर करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। किसानों को सलाना आर्थिक सहायता छह हजार रुपये तीन किस्तों में उपलब्ध करवाई जाती है।
मौजूदा समय में किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक आदि खरीदने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसको लेकर सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21वीं किस्त जारी की जाएगी। पिछली बार अगस्त में 86,862 किसानों के खातों में 17 करोड़ 77 लाख 24 हजार रुपये जारी किए थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक कृष्ण गहलावत, निखिल मदान, देवेंद्र कादियान, पवन खरखौदा, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक व प्रदीप सांगवान भी उपस्थित रहेंगे।

बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके लिए पंचायत भवन के जिला परिषद हॉल में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। -डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें