फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय टेनिस संघ टूर्नामेंट : खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, सात मुख्य ड्राॅ में पहुंचे

Mon, 08 Dec 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :37: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विवि में अखिल भारतीय टेनिस संघ टूर्नामेंट में शॉट
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई में अखिल भारतीय टेनिस संघ 1,00,000 मेन्स रैंकिंग एवं प्राइज मनी प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग राउंड हुए। प्रतियोगिता संघ व हरियाणा टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही है। रविवार को सात खिलाडिय़ों ने मुख्य ड्रॉ में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर कौशल प्रदर्शन का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया गया है। कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य खिलाड़ियों को सशक्त वातावरण व उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धा उपलब्ध कराना है। क्वालीफाइंग राउंड में खिलाड़ियों ने जिस तीव्रता और गुणवत्ता का प्रदर्शन किया है, उससे मुख्य ड्रॉ में मुकाबले और भी अधिक प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।



क्वालीफाइंग राउंड का परिणाम

- तरुण ने बेहतर खेल दिखाते हुए सौरव कुमार यादव को 6-2, 6-3 से हराया।

- लक्षित सूद ने बेहतरीन लय में खेलते हुए तुषार मित्तल को 6-3, 6-3, 6-2 से हराया।

- आयुष शर्मा और गौरांश सूद के बीच कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें आयुष ने 7-5, 7-5 से जीत दर्ज की।

- पार्थ पाटिल ने उत्कृष्ट नियंत्रण दिखाते हुए आर्यन कंकरवाल को 6-1, 6-0 से एकतरफा शिकस्त दी।

- प्रणव मिश्रा ने रोमांचक टाई-ब्रेक में रयान सोढ़ी को 6-3, 7-6 से हराकर क्वालिफिकेशन हासिल किया।

- अनिरुद्ध मुखर्जी ने लव पहल को 6-2, 6-3 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की।

- चंद्रिल सूद ने प्रभावी खेल का प्रदर्शन करते हुए ध्रुव शर्मा को 6-2, 6-2 से पराजित किया।

इन सभी खिलाड़ियों ने संघर्षपूर्ण मुकाबलों में उत्कृष्टता का परिचय देते हुए मुख्य ड्रॉ में अपनी जगह सुनिश्चित की है।



मुख्य ड्रॉ में राई विवि के दो खिलाड़ी
हरियाणा खेलकूद विवि, राई के छात्र प्रणव मिश्रा का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उन्होंने शानदार तालमेल और सटीकता का परिचय देते हुए मुख्य ड्रॉ में स्थान बनाया। वहीं आरंत्या पहले से ही सीधी एंट्री के तहत मुख्य ड्रॉ में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें