फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व रणजी खिलाड़ी के हत्यारोपी के सभी बैंक खाते फ्रीज

Wed, 05 Nov 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 21: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा परिजन से मिलते हुए। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। शास्त्री नगर में सोमवार रात पार्षद सोनिया शर्मा के ससुर और पूर्व क्रिकेटर रामकरण शर्मा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनील लंबू के सभी बैंक खाते और पासपोर्ट पुलिस ने फ्रीज करवा दिए हैं।
विज्ञापन

इधर, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। डीसीपी प्रबीना पी. ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर रही हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मंगलवार को रामकरण शर्मा के शव का खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव का गमगीन माहौल में गन्नौर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सोनीपत मेयर राजीव जैन, आप नेता देवेंद्र गौतम, आजाद नेहरा, राजेश पुरखासिया समेत क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




विद्युत विभाग में निरीक्षक पद से हुए थे सेवानिवृत्त
रामकरण शर्मा दिल्ली विद्युत आपूर्ति उपक्रम से निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी सेवा में आए थे। रामकरण शर्मा हरियाणा किक्रेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह गन्नौर क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट कोचिंग भी देते थे। इस कारण बच्चे उन्हें रामकरण कोच के नाम से भी जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें