दान दिवस पर पाठशाला के बच्चों को गन्ने का जूस पिलाते स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के सदस्य। स्रोत :
सोनीपत। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने रविवार को सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में अक्षय तृतीया पर्व मनाया। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि अक्षय तृतीय को दान दिवस के रूप में मनाया जाता है। जैन धर्म में अनुसार इस दिन भगवान ऋषभदेव ने 12 महीने की लंबी तपस्या के बाद गन्ने के रस से पारना किया था।
इसी परंपरा के महत्व को समझते हुए आज के दिन गन्ने का रस विशेष रूप से पिया जाता है। इसी के तहत रविवार को वात्सल्य पाठशाला सेक्टर-13, संचित पाठशाला बस स्टैंड, स्नेह पाठशाला सेक्टर-15 व शुभ पाठशाला सेक्टर-12 में चल रही निशुल्क पाठशाला में से सभी 350 बच्चों को गन्ने का जूस पिलाया गया। साथ ही उन्हें दान स्वरूप किताब, पेंसिल, पेन, बिस्किट, केला, चिप्स, फ्रूटी आइस्क्रीम दी गई। इस मौके पर स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थिति रहे।