फोटो : बहालगढ़ रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री चिंताहरण बालाजी हनुमान मंदिर में भंडारा लगाकर प्रसाद वि
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री चिंताहरण बालाजी हनुमान मंदिर में अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान और भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा, एकता और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर जिला प्रभारी विशाल शर्मा और जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद