फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आकांक्षी मिस फेयरवेल और कशिश बनी मिस पर्सनालिटी

Sat, 16 May 2026 06:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित विदाई समारोह में प्रस्तुति देती छात्रा। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीनू अग्रवाल तथा प्रशासक हरीश घई ने किया।
प्राचार्य ने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण प्रस्तुति के आधार पर को सम्मानित किया गया। आकांक्षी को मिस फेयरवेल, कशिश को मिस पर्सनालिटी, वर्षा को मिस टैलेंटेड तथा प्रियल को मिस ऑल राउंडर के खिताब से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने संगीत, नृत्य एवं अन्य आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परुथी ने छात्राओं को जीवन के नए सफर के लिए शुभकामना दी। इस दौरान डॉ. निधि, अर्चना और डॉ. मीनू ग्रोवर आदि मौजूद रही।

फोटो :: सोनीपत के जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित विदाई समारोह में प्रस्तुति देती छात्रा। स्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें