फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक डाइनिंग टेबल पर भारतीय खाद्य उत्पाद पहुंचाना लक्ष्य : चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हमारा लक्ष्य विश्व की प्रत्येक डाइनिंग टेबल पर भारतीय खाद्य उत्पाद पहुंचाना है। यह बात वीरवार को कुंडली स्थित निफ्टम में शुरू हुए तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांस्ड नेक्स्ट जेनरेशन विजन फॉर इमर्जिंग एंड सस्टेनेबल हेल्दी फूड्स (एनवेश-2026) के मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पासवान ने कहा कि 1.4 बिलियन की आबादी वाले देश के लिए तकनीक आधारित विकास अनिवार्य है।
ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों तक नवाचार, अनुसंधान एवं आधुनिक तकनीकों को पहुंचाकर गांव और शहर के बीच की दूरी कम करनी होगी। बदलती जीवनशैली का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेडी टू ईट (आरटीई) और रेडी टू कुक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ये दोनों खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विस्तार से जुड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत के पास उत्पादन की पर्याप्त मात्रा है लेकिन अब मूल्य संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। चिराग ने यह भी कहा कि सरकार ने किसानों के हितों को सुरक्षित रखते हुए 23 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) किए हैं इसलिए खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े भ्रामक कथनों को दूर करने की आवश्यकता है।
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव अविनाश जोशी ने कहा कि एनवेश का अर्थ है खोज और अर्जन। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना 14 पीएलआई योजनाओं में से एक है। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना के अंतर्गत 10,900 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय में से अब तक 2,625.04 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
यह कुल प्रावधान का लगभग 24 प्रतिशत है। योजना के तहत 2.5 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जबकि अब तक 3.29 लाख रोजगार सृजित किए जा चुके हैं जो लक्ष्य का 131 प्रतिशत है। यह योजना की सफलता को दर्शाता है।
सम्मेलन में एआईसीटीई के पूर्व अध्यक्ष टीजी सीताराम, वर्ल्ड फूड प्राइज विजेता शकुंतला हरक सिंह, निफ्टम के निदेशक हरिंदर सिंह ओबेरॉय आदि मौजूद रहे। 28 फरवरी तक चलने वाले सम्मेलन में कई देशों के विशेषज्ञ, शोधकर्ता, उद्योग प्रतिनिधि, निर्यातक आदि भाग ले रहे हैं।



केंद्रीय मंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
केंद्रीय मंत्री ने एनवेश-2026 प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नवीन तकनीक, नवाचार एवं उत्पादों की समीक्षा की। सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी हो रही है। तीन दिनों में प्लेनरी सत्र, कीनोट व्याख्यान, पैनल चर्चा, प्रदर्शनी आदि आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें