फोटो :10: सोनीपत के प्याऊ मनियारी में हुए हादसे में घायल वंदना। स्रोत परिजन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास फैक्टरी से लौटते समय कार की टक्कर से सात माह की गर्भवती की मौत के बाद हादसे में घायल उनकी मां ने भी दम तोड़ दिया। उन्हें पीजीआई रोहतक में उपचार दिया जा रहा था। हादसे में दो अन्य महिला घायल हुई थी। उन्हें खानपुर में उपचार दिया जा रहा है।
घायल महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव कहरी पुरवा हॉल गली 3 प्याऊ मनियारी निवासी वंदना ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह कुंडली स्थित मेडिकल का सामान बनाने वाली फैक्टरी से कमरे पर लौट रही थी। उनके साथ चप्पल फैक्टरी में काम करने वाली यूपी के जिला उन्नाव हॉल प्याऊ मनियारी की पेपर मिल कॉलोनी विनिता (20) थी।
उनकी मां मूलरूप से उन्नाव हॉल प्याऊ मनियारी निवासी मंजू और मेडिकल का सामान बनाने वाले कंपनी में कार्यरत हरदोई के गांव फतेपुर गाजी हाल प्याऊ निवासी जोगिता भी थीं। वह शुक्रवार को रात करीब आठ बजे प्याऊ मनियारी में सड़क पार करने को किनारे पर खड़ी थी। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आए तेज रफ्तार कार ने उन चारों को टक्कर मार दी थी।
हादसे में मंजू व विनिता बुरी तरह घायल हो गई थी। वंदना व जोगिता को भी गंभीर चोट लगी है। विनिता ने नागरिक अस्पताल सोनीपत में दम तोड़ दिया था। देर रात उनकी मां मंजू की भी पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। वहीं वंदना व जोगिता को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल से खानपुर रेफर किया गया है।
फोटो :10: सोनीपत के प्याऊ मनियारी में हुए हादसे में घायल वंदना। स्रोत परिजन