फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों के हंगामे के बाद एसडीएम के हस्तक्षेप पर शाम को हुई खरीद

Wed, 14 Oct 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर की नई अनाज मंडी में मंगलवार को किसानों ने पीआर धान की खरीद के लिए हंगामा किया। किसानों ने अनाज मंडी परिसर में जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने हैफेड अधिकारियों से पीआर धान की खरीद शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों की मांग पर हैफेड अधिकारियों ने मंडी परिसर में अनाज की ढेरियों की जांच की। जांच में धान की ढेरियों में नमी तय मानकों से कम मिली लेकिन उनमें छिलका अधिक मिला।
इस कारण मिलर ने सभी ढेरियों को नकार दिया। वहीं देर शाम एसडीएम अंकित कुमार ने अनाज मंडी का दौरा किया। किसानों की मांग पर हैफेड अधिकारियों ने 2,779 क्विंटल पीआर धान की खरीद की।
विज्ञापन

किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि अनाज मंडी में बीते करीब दस दिनों से पीआर धान की खरीद नहीं हो रही है जबकि अनाज मंडी में पीआर धान की आवक 24,023 क्विंटल से अधिक हो चुकी है। अधिकारी मनमानी कर ढेरियों को रिजेक्ट कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि सरकार ने किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने का दावा किया था लेकिन अब अनाज मंडियों में स्थिति दावे से विपरीत है। धान की खरीद न होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान प्रतिदिन खरीद होने की उम्मीद में अनाज मंडी आते हैं और दिनभर इंतजार करने के बाद लौट जाते हैं।
पीआर धान की खरीद की मांग कर किसानों ने मंगलवार को मंडी परिसर में प्रदर्शन किया। राइस मिलर की ओर से सभी ढेरियां नकारने के बाद शाम को एसडीएम अंकित कुमार के हस्तक्षेप के बाद अनाज मंडी में 2,779 क्विंटल पीआर धान की खरीद की गई। एसडीएम ने हैफेड अधिकारियों को धान की खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें