फोटो 14- सोनीपत के कामी रोड स्थित पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डाॅ. विजयपाल नैन अपनी टीम के सा
सोनीपत। जम्मू-कटरा से शव लेकर यूपी जा रहे युवकों की एम्बुलेंस को कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। बाद में मारपीट कर चालक का अपहरण कर अपनी कार में डालकर सिंघु बॉर्डर पर ले गए। वहां पर उतारने के बाद नकदी व मोबाइल छीन कर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर लूटपाट व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।
उत्तर प्रदेश के जिला संभल में नई बस्ती लोधी सराय निवासी विकास ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह मुरादाबाद निवासी अर्जुन की एम्बुलेंस पर चालक है। वह एम्बुलेंस मालिक के कहने पर यूपी के जिला बदायूं के गांव दारुपुर निवासी राहुल शर्मा का शव लेने जम्मू के कटरा गए थे। एम्बुलेंस में उनके साथ राहुल शर्मा का भाई अंकुर शर्मा व बदायूं के गांव उजाहनी निवासी हिमांशु मिश्रा, संभल की नई बस्ती निवासी नीरज व राहुल का दोस्त बदायूं के फैजगंज का रहने वाला सैयद अली भी था। वह 4 जनवरी को शव लेने जम्मू कटरा गए थे। वह 6 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे शव लेकर सोनीपत पहुंचे थे। तब एम्बुलेंस को नीरज चला रहा था। वह उसके साथ वाली सीट पर बैठे थे।
वह नेशनल हाईवे-44 पर केजीपी मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार ने उनकी एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। वह तथा नीरज एम्बुलेंस से नीचे उतरे तो कार से पांच युवक उतरे और दोनों पर हमला कर दिया। नीरज को धक्का देकर नीचे गिरा मोबाइल व डेढ़ हजार रुपये छीन लिये। विकास ने बताया कि उन्हें जबरन अपनी कार में डालकर अपहरण कर सिंघु बॉर्डर पर ले गए। कार में भी पिटाई करने के बाद उनसे मोबाइल व 600 रुपये छीन लिए और उनकी वीडियो भी बनाई। सिंघु बॉर्डर से उन्होंने कार में सीएनजी डलवाई और फिर उन्हें कुंडली के पास कार से उतार कर भाग गए। विकास ऑटो में बैठकर अपने साथियों के पास आए और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अपहरण, लूटपाट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित करीब तीन घंटे शव को लेकर केजीपी मोड़ पर खड़े रहे।
तीन आरोपी दबोचे, बोले नशे के लिए की वारदात
मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी एसआई अमरदीप सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव राठधना निवासी सुंदर व नरेंद्र तथा गांव झरोठ निवासी आशीष है। आरोपी नशे में थे और नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम दिया। इनमें आरोपी आशीष व नरेंद्र पर पहले भी हत्या की कोशिश व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज रहे हैं।