सोनीपत। प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके गांव जठेड़ी आई विवाहिता के साथ उसके पति ने मारपीट करते हुए गोली चला दी। गनीमत रही की गोली उसे नहीं लगी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव जठेड़ी निवासी सुमिति ने राई थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले झज्जर के गांव बहराणा निवासी प्रवीन के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। तीन साल से उनका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। उसके साथ अक्सर मारपीट की जाने लगी। इससे तंग आकर वह 31 अगस्त को अपने मायके गांव जठेड़ी आ गई थी। महिला ने बताया कि सोमवार देर शाम को उनका पति प्रवीण आया और उनके माता-पिता व उसके साथ झगड़ा करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं ली। मुश्किल से उनके माता-पिता ने उसे बचाया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने हत्या की कोशिश, मारपीट व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना राई के प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।